फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ रुपये की लागत से विकसित होंगे रेलवे के मालगोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल ने अपने मालगोदामों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित करने के लिए तैयारी कर ली है। सबसे पहले बरेली कैंट मालगोदाम के लिए टेंडर होने जा रहा है। इसे सात करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। निजी कंपनी यहां सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी और कम से कम शेयरिंग के आधार पर रेलवे के साथ कार्य करेगी। बरेली के बाद दलपतपुर और गढ़मुक्तेश्वर मालगोदाम प्रकियाधीन हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर रेल मंडल ने बरेली कैंट मालगोदाम को पीपीपी के तहत विकसित करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने के लिए नोटिस जारी किया है। 19 जुलाई को टेंडर खुलेंगे। इसके तहत निजी कंपनी को मालगोदाम में सतह, संपर्क मार्ग, व्यापारी कक्ष, सीजीएस दफ्तर, फर्नीचर, कंप्यूटर सेट, कैंटीन, लेबर के लिए विश्रामगृह और एनजीटी की गाइडलाइन के तहत पौधरोपण, डस्ट स्क्रीन वॉल और प्रकाश व्यवस्था करनी होगी।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इसके बाद मुरादबाद के ही दलपतपुर और हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर मालगोदाम भी प्रक्रियाधीन हैं। माल गोदामों के विकसित होने से रेल द्वारा होने वाले व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें