फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: दून-सियालदह समेत 10 ट्रेनों का मार्ग बदला, दस हजार यात्रियों का सफर 12 से 21 जनवरी तक प्रभावित

Sat, 13 Jan 2024 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली दस ट्रेनें 12 से 21 जनवरी तक दूसरे मार्गों से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दून, सियालदह एक्सप्रेस समेत ये सभी ट्रेनें 12 से 21 जनवरी तक अलग अलग तारीख में बदले मार्ग से चलेंगी। इसके कारण करीब 10 हजार यात्रियों का सफर प्रभावित होगा।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा के बीच चलने वाली (13009-10) दून एक्सप्रेस, 20 व 21 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता के बीच चलने वाली (13151-52) सियालदह एक्सप्रेस कोलकाता-जम्मूतवी के बीच 20 व 21 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी।

वापसी में जम्मूतवी से कोलकाता के बीच 15 से 21 जनवरी तक लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली (1330708) गंगा सतलुज एक्सप्रेस 20 व 21 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी।
विज्ञापन


(15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 16 जनवरी को लखनऊ-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। वापसी में (15624) कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 19 जनवरी को इसी मार्ग से वापस चलेगी। (15933) न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जनवरी को बनारस-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी।

(15934) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 19 जनवरी को वापसी में इसी मार्ग से चलेगी। किशनगंज से अजमेर के बीच चलने वाली (15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस 21 जनवरी को जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। छपरा से दिल्ली के बीच चलने वाली (15115) लोकनायक एक्सप्रेस 20 जनवरी को जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।

वापसी में दिल्ली से छपरा के बीच (15116) लोकनायक एक्सप्रेस 21 जनवरी को इसी मार्ग से चलेगी। जयनगर-अमृतसर (14649) सरयू-यमुना एक्सप्रेस 21 जनवरी को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी। अमृतसर-जयनगर (14650) 20 जनवरी को बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।

अमृतसर-सहरसा-अमृतसर (12204-03) गरीबरथ एक्सप्रेस 13 व 14 जनवरी को शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल होकर चलेगी। मुजफ्फरपुर-आनंदविहार (12557-58) सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 जनवरी तक शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल होकर चलेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें