फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा-कैलसा के बीच चटकीं पटरियां बदलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लगातार हो रही रेल फैक्चर की घटनाओं को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। अमरोहा और कैलसा के बीच जर्जर पटरियों को बदलने का निर्णय लिया है। दोनों स्टेशनों के बीच चार किमी पटरियां बदली जाएंगी। इसके लिए रेल लाइनें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के 15 दिनों में मुरादाबाद से गजरौला के बीच 12 से अधिक स्थानों पर पटरियां चटक चुकी हैं। वहीं अमरोहा और कैलसा स्टेशन के बीच की दूरी करीब नौ किमी है। अकेले इस दस किमी की दूर में दस रेल फैक्चर हुए। ये सभी दस रेल फैक्चर 13 दिनों में अप और डाउन दोनों लाइन पर हुए हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पटरियों के चटकने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अमरोहा कैलसा के बीच जर्जर ट्रैक के बदलने का निर्णय लिया है। जर्जर रेल लाइनों को हटाकर नई रेल लाइन बिछाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को पीडब्ल्यूवाई की टीम ने रेल लाइनों को उतारने का काम किया। अमरोहा-कैलसा रेलवे स्टेशन के बीच अप-डाउन लाइन पर चार किमी के दायरे में यह रेल लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही मेगा ब्लॉक लेकर पीडब्ल्यूवाई विभाग कार्य में जुट जाएगा। खंड अभियंता केएल मीना ने बताया कि अमरोहा कैलसा के बीच जर्जर लाइन बदली जाएगी। इसके लिए रेल आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें