फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोबाइल की छीनाझपटी में कटा रेलयात्री का पैर, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चलाना रेलयात्री को भारी पड़ गया। मंगलवार रात मुरादाबाद स्टेशन के आउटर पर ट्रेन धीमी हुई तो गाजीपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के दरवाजे पर बैठे मांगेराम से दो आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में मांगेराम चलती ट्रेन से गिर पड़े और उनका बायां पैर कट गया।
विज्ञापन

युवक के गिरने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल, पर्स व अन्य सामान छीन लिया और भाग निकले। चीख सुनकर यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई। मांगेराम के परिजन दौड़े और घायल को उठाकर अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वह मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर जीआरपी ने कांशीरामनगर निवासी समीर व एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों द्वारा छीने गए मोबाइल से ही पुलिस ने दोनों को ट्रेस कर लिया और बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाने के प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों से एक मोबाइल, 2520 रुपये, आधार कार्ड, काले रंग के पर्स में 2700 रुपये व आधार कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें