फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: यूपी से सीधे पहुंचेंगे कश्मीर, 2025 तक रेलवे लाइन हो जाएंगी तैयार, समय व पैसे की होगी बचत

Fri, 26 Jul 2024 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से कश्मीर जाने वाले यात्रियों को अगले साल से सीधी रेल सेवा मिल सकेगी। इसके लिए बारामूला में रेलवे लाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सीधी सेवा मिलने के बाद यात्रियों के समय और पैसे की भी बचत होगी।  
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल मुरादाबाद के लोग कश्मीर तक ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के तहत नई लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 20 किमी. का काम शेष रह गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद से माता वैष्णो देवी जाने वाले लोग कटरा स्टेशन तक ही ट्रेन से सफर कर पाते हैं। उसके बाद सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। कश्मीर में बारामूला से संगलदान तक ही ट्रेन चलती है। अब रेलवे कटरा व बनिहाल के 111. किमी लंबे सेक्शन को जोड़ रहा है।

इसके तहत 17 किमी. लंबी सुरंग में रेल लाइन बिछाने का काम बाकी है। वर्तमान में जम्मू से कश्मीर तक जाने के लिए लोगों को टैक्सी या अन्य परिवहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसमें प्रति यात्री दो हजार रुपये तक खर्च होते हैं। रेल मार्ग से जुड़ने के बाद कश्मीर तक पहुंचने में समय व रुपये दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


ट्रेन में कोच व क्लास के मुताबिक किराया काफी कम रहेगा। रेल मंत्री ने बताया कि बनिहाल से संगलदान के बीच रेल संचालन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का प्रमाणपत्र भी मिल गया है।

Trending Videos

विस्टाडोम कोच में बैठकर ले सकेंगे पर्वतीय नजारों का आनंद 
कश्मीर घाटी में रेल यात्रा के लिए रेलवे ट्रेनों में विस्टाडोम कोच लगाने की योजना बना रहा है। इन बोगियों में छत शीशे व मजबूत फाइबर की बनी होती है। यात्रियों को बाहर के दृश्य व ऊंचे-ऊंचे पहाड़ स्पष्ट दिखाई देते हैं।

बनिहाल से संगलदान तक 48 किमी. के हिस्से में 11 सुरंग और 16 पुल बनाए गए हैं। यूएसबीआरएल का काम पूरा होने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी। 

इसी रेलमार्ग पर है आर्क ब्रिज
ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर ही चिनाब ब्रिज बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क ब्रिज है। इस पुल की ऊंचाई 1000 फीट से ज्यादा है और यह 1315 मीटर लंबा है। रेलमंत्री ने कहा कि इस पुल के ऊपर से जब ट्रेन गुजरेगी तो यात्रियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। 28 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना में 272 किमी तक रेलवे ट्रैक बिछाया गया है।

विज्ञापन

यूएसबीआरएल परियोजना पर काम करने के लिए एक अलग इकाई बनाई गई है। काम अंतिम चरण में है। बहुत जल्द यात्री कश्मीर तक ट्रेन से जा सकेंगे। मुरादाबाद होकर जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों का भविष्य में कश्मीर तक विस्तार का हो सकता है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें