बरेली-चंदौसी रेल खंड में 11 जुलाई को नौ घंटे चलेगा मरम्मत कार्य
रेल मंडल के बरेली-चंदौसी रेल खंड में 11 जुलाई को नौ घंटे मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। जिस कारण 11 जुलाई को मुरादाबाद-बरेली (64178) और बरेली-मुरादाबाद (64177) पैसेंजर निरस्त रहेंगी। सीतापुर सिटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (54351) को 90 मिनट देरी से चलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए छह ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213) ट्रेन में 28 जून और आनंद विहार-अयोध्या कैंट (04214) को 29 जून, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई, दिल्ली–प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जून से छह जुलाई, अयोध्या कैंट- दिल्ली एक्सप्रेस में 29 जून से पांच जुलाई और दिल्ली–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 28 जून से 4 जुलाई तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।