कहां, कब-कब गुल रही बिजली
19 जून : अवंतिका कॉलोनी व नवीन नगर में रात को 10:30 बजे बिजली कट गई, मध्यरात्रि तक नहीं आई।
18 जून : कांशीराम नगर में लाइन बॉक्स में खराबी से रात्रि 12 बजे बिजली बंद रही, फिर सुबह दो घंटे की कटौती हुई।
17 जून : मंडी समिति बिजली घर से दिन में चार घंटे की कटौती के बाद रात्रि दो बजे फिर बिजली कटी, जिससे लोग सो नहीं सके।
16 जून : लाइनपार, पुराना शहर, पीतल नगरी सहित कई कॉलोनियों में रात को तीन घंटे बिजली गुल रही, लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया।
15 जून : अवंटिका कॉलोनी, नवीन नगर, लाइनपार की कई कॉलोनियों में रात में दो से चार घंटे तक बिजली गुल रही।
बिजली विभाग ने जारी किया व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर
मुख्य अभियंता (विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद) अशोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल न मिलने, बिलों में त्रुटियों के संशोधन तथा अन्य सेवा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7859804803 जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और शिकायतों का समाधान अधिक तेजी से हो सकेगा।
उपभोक्ताओं से अपने मोबाइल नंबर विभागीय अभिलेखों में अपडेट कराने को कहा गया है। उपभोक्ता व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर पर संदेश भेजकर पंजीकृत शिकायतें विकल्प का चयन करें। इसके बाद सर्विस संबंधित श्रेणी में जाकर अपना मोबाइल या व्हाट्सएप नंबर दर्ज कराने का अनुरोध कर सकते हैं।
33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति में दिक्कत आई थी, तकनीकी टीमों को लगाकर फॉल्ट ठीक करा दिया गया। जिसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई थी। -प्रशांत कुमार अधीक्षण अभियंता (नगर)