जालंधर समेत छह स्टेशनों पर रुकेगी क्लोन एक्सप्रेस
अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस 21 सितंबर से जालंधर कैंट समेत छह स्टेशनों पर रुकेगी। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04651/52) क्लोन एक्सप्रेस जलंधर कैंट, लुधियाना, फेफना, बलिया, सहतवाड़, बकुल्ह स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।
मुरादाबाद होकर पंजाब-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
पंजाब व बिहार के बीच मुरादाबाद होकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन (05505-06) बढ़नी से पंजाब के अमृतसर के लिए 24 सितंबर से चलेगी। बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर ठहराव के साथ 27 नवंबर तक इसका संचालन होगा। दूसरी ट्रेन (05301-02) मऊ से अंबाला के लिए दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर इसका भी ठहराव होगा।