फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: ट्रेनें लेट होने से 17 हजार टिकट रद्द, रेलवे को 90 लाख का नुकसान, कोहरा और ठंड बन रहा बड़ी वजह

Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में कड़ाके की ठंड जारी है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोग लगातार टिकट रद्द करवा रहे हैं। इससे रेलवे को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेलवे ने कोहरे और ठंड के देखते हुए 42 ट्रेनें मार्च तक रद्द की हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी में कोहरे के कारण यात्रियों व रेलवे दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान होकर अपना टिकट रद्द करा रहे हैं। इससे रेलवे को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। दिसंबर 2023 में मुरादाबाद रेल मंडल के बड़े स्टेशनों से 17 हजार से ज्यादा यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं।

विज्ञापन


इससे रेलवे को 90 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े। जबकि पूरे मंडल में टिकट रद्द कराने का आंकड़ा 25 हजार से ऊपर है और रिफंड एक करोड़ से ज्यादा है। ऑनलाइन बुक कराने के बाद कैंसिल किए टिकटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। अभी मार्च तक 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी और कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट भी होंगी।

ऐसे में यह नुकसान और बढ़ सकता है। बुधवार को गुवाहटी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली (15651) लोहित एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 18 घंटे 15 मिनट लेट पहुंची। तमाम यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए। इसके अलावा कोलकाता-जम्मूतवी (13151) सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन


बापूधाम-मोतिहारी (14009) चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंची। ग्वालियर से बलरामपुर के बीच चलने वाली (22199) सुशासन एक्सप्रेस दो घंटे, (12469) कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे लेट पहुंची। कम ट्रेनें चलने के कारण अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्री भी परेशान हैं।

अनारक्षित बोगियों में ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्हें मजबूरन आरक्षित बोगियों में सफर करना पड़ रहा है। इससे आरक्षित यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर स्लीपर कोचों में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ भरी रहती है।

स्टेशन                   टिकट रद्द                   रुपये वापस

मुरादाबाद                3906                                  2014117
हरिद्वार                    3004                                  1735615
बरेली                     2477                                   1344390
शाहजहांपुर             2261                                   952251
देहरादून                 4111                                    2489665
हापुड़                    731                                      461425

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें