फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग से रेलवे को हर मिनट पर मिनट मिला 443 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने जून माह में टिकट चेकिंग अभियान बेहद सख्ती से चलाया। नतीजतन भारी संख्या में बिना टिकट यात्रा करने वाले पकड़े गए हैं। रेलवे ने पूरे महीने में हर मिनट पर 443 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। इस प्रकार टिकट चेकिंग अभियान से कुल एक करोड़ 91 लाख 59 हजार 468 रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे पहले चलाए गए अभियानों में रेलवे को इतना जुर्माना कभी प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछले महीने रेलवे के टीटीई स्टाफ ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया था। यह अभियान एक जून से 30 जून तक चला लेकिन मुख्य रूप से 8 जून से 22 जून तक चले अभियान को ऑपरेशन चक्रव्यूह नाम दिया गया। इसमें कई पुलिसकर्मियों को भी ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पाया गया था। इनमें सिपाहियों से लेकर उपनिरीक्षक तक शामिल थे। रेलवे की टीम ने सभी से जुर्माना वसूला। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन औसत 1200 से अधिक यात्री ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इस प्रकार कुल 37 हजार 445 बिना टिकट यात्रियों से जुर्माने के तौर पर एक करोड़ 91 लाख 59 हजार 468 रुपये वसूले गए हैं। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें