फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे कर्मी ने साथी पर लगाया पीटने का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मी ने अपने ही वरिष्ठ साथी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी सीनियर सेक्शन कर्मी नितेश कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार सुबह कार्यालय से एक लिपिक को फोन आया कि मंडल कार्यालय से आपके नाम का गोपनीय लिफाफा आया है।
विज्ञापन

आप यहां आकर लिफाफा ले जाओ। लिपिक के कहने पर जब वह कार्यालय में गया तब वहां एक रेलवे ठेकेदार और उसका वरिष्ठ साथी रेलवे कर्मी भी बैठा हुआ था। नितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसके वरिष्ठ साथी रेलवे कर्मी ने बातचीत के दौरान उससे अभद्रता और मारपीट कर दी।
उसके कान और सिर पर हमला करने से गंभीर चोटें आईं। नितेश का यह भी आरोप है कि वरिष्ठ रेलवे कर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घायल नितेश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बिलारी भेजा गया। नितेश के कान के अंदर अधिक चोट आ जाने की वजह से चिकित्साधिकारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिलारी पुलिस का कहना है कि मिली शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें