ठाकुरद्वारा। जनपद बिजनौर के रेहड़ निवासी ने अपने बेटे द्वारा भेजे गए 1.38 रुपये हड़पने का आरोप क्षेत्र के एक युवक पर लगाया है। रेहड़ निवासी शमीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनका पुत्र रिजवान सऊदी अरब में किसी कंपनी में काम करता है। वहां पर शरीफ नगर निवासी युवक भी काम करता था। शरीफ नगर निवासी ने उसके बेटे से किसी जरूरत के लिए 1.38 लाख रुपये सऊदी अरब में उधार लिए थे। उसने शरीफ नगर पहुंचकर लिए गए पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि जब उसका पुत्र जब शरीफ नगर में आरोपी से पैसे लेने पहुंचा तो उसने लिए गए पैसे देने से मना कर दिया और धमकी दी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग शमीम अहमद ने की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि यह मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। शिकायतकर्ता को संबंधित थाना क्षेत्र में जाकर शिकायत करनी चाहिए।