फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से सिगनल फेल, रेल संचालन पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को इंजन खराबी और सिगनल फेल होने की वजह से रेल संचालन ठप हो गया। नौ एक्सप्रेस ट्रेनें और तीन मालगाड़ियां जहां-तहां रोक दी गईं। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के दौसनी के पास पैनल की बिजली गुल हो गई। जिसकी वजह से सिगनल फेल हो गया। सुबह नौ बजकर दस मिनट पर स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पैनल व सिगनल सिस्टम ठीक किया गया। सुबह ग्यारह बजकर तीस मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान जनसेवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली देहरादून शताब्दी ट्रेन, अहमदाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल, देहरादून सहारनपुर पैसेंजर, नंगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस, ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर, एक लांग हाल मालगाड़ी और दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। इसके अलावा नजीबाबाद में दिल्ली कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। चालक ने इसकी जानकारी देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। एक घंटा बीस मिनट बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इस ट्रेन की वजह से एक मालगाड़ी भी बीच में खड़ी हो गई थी। जिसे बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें