मुरादाबाद। होली पर घर जाने और त्योहार मना कर लौटने वाले यात्रियों के लिए दुश्वारियां बढ़ेंगी। रेल पटरियाें की मरम्मत और लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पांच पर एप्रन वाशिंग का कार्य होने े चलते यह निर्णय लिया गया है। इसकी वजह से नौचंदी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों को 46 दिन के लिए रद्द किया गया है।
रेलवे ने मेरठ सिटी और प्रयाग घाट के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन (अप व डाउन) सात मार्च से 21 अप्रैल के बीच रद्द रहेगी। बरौनी और अंबाला कैंट के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन (14523) 09 मार्च से 20 अप्रैल के बीच रद्द रहेगी। अंबाला कैंट और बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर (14524) सात मार्च से 18 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। सियालदह और दिल्ली के बीच चलने वाली (13119) एक्सप्रेस ट्रेन आठ मार्च से 19 अप्रैल और (13120) दस मार्च से 21 अप्रैल के बीच रद्द रहेगी। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस (अप व डाउन) और देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस जनता एक्सप्रेस ट्रेन सात मार्च से 21 अप्रैल 2020 के बीच रद्द रहेगी। लखनऊ शाहजहांपुर (64221) पैसेंजर ट्रेन, बरेली प्रयागराज पैसेंजर (अप व डाउन), लखनऊ बालामऊ पैसेंजर ट्रेन, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन (अप व डाउन) ट्रेन सात मार्च से 21 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी।