फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेटा के पास चटकी रेल पटरी चटकी, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के भिटौरा और धनेटा के बीच न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर से बच गई। समय रहते की- मैन की नजर ट्रैक पर पड़ गई और उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। डेढ़ घंटे बाद ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे की- मैन समय राज मीणा भिटौरा और धनेटा के बीच ट्रैक पर बोल्ट चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि अप लाइन पर पटरी चटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर भिटौरा स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और ट्रैक की मरम्मत की। न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे पचास मिनट, प्रयाग घाट हरिद्वार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी बीस मिनट, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस बीस मिनट बीच में ही रुकी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें