मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हरदोई यार्ड में शनिवार सुबह दून एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। रेल पटरी चटकने की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मुरादाबाद रेल मंडल के हरदोई यार्ड में शनिवार सुबह सात बजकर चौबीस मिनट पर पेट्रोल मैन ने रेल पटरी चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि डाउन लाइन पर पटरी चटकी हुई थी। यहां से कुछ देर बाद ही दून एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। गनीमत रही कि समय रहते ट्रैक चटकने की जानकारी मिल गई। पेट्रोल मैन ने इसकी सूचना पर स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल में इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। खबर मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस पचास मिनट, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस (15012) 40 मिनट और चंडीगढ़ लखनऊ (12232) चालीस मिनट रुकी रहीं। रेल पटरी ठीक करने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।