फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे में पुल बनाकर दौड़ा दीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बालावाली और रायसी के बीच से गुजर रही गंगा नदी के पुल पर शनिवार को मरम्मत कार्य किया गया। मात्र आठ घंटे में एक किलोमीटर पटरियां, स्लीपर व कंकरीट डालने का कार्य पूरा करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। अप व डाउन लाइन के बीच स्पेस(दूरी) कम होने की वजह से ये कार्य पिछले चार साल से लटका हुआ था।
विज्ञापन

मंडल के मुरादाबाद सहारनपुर खंड के बालावाली रायसी स्टेशनों के बीच 1523/0-1524/0 पर स्थित है। इस पुल के अप व डाउन लाइन पर टीआरटी मशीन द्वारा सीटीआर कार्य करने के लिए शनिवार सुबह सवा नौ बजे से सवा पांच बजे तक का मेगा ब्लाक लिया गया था। पुल की ऊंचाई अधिक एवं अप व डाउन लाइन के मध्य कम स्पेस होने के कारण ये कार्य लंबे समय से लंबित था। इस पुल पर 60 किग्रा. की पटरियां चार साल पहले ही आग ई थी। लेकिन पटरियां बिछाई नहीं गई थीं। शनिवार सुबह मेगा ब्लाक लेकर एक किलोमीटर पटरियां, स्लीपर और कंकरीट डालने का कार्य पूरा किया गया। इस कार्य को करने के लिए इंजीनियर और कर्मचारियों को लगाया गया था। ब्लाक के दौरान एक एंबुलेंस के साथ साथ डाक्टर की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा गोताखारों को भी मौके पर रखा गया था। किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें