फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर ट्रेन, काशी एक्सप्रेस रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के कुचेसर और सिंभावली के बीच मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई। तेज झटका लगते ही चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। इसके बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रुकवा दी गई। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

पैसेंजर (54056) ट्रेन गुरुवार दोपहर दिल्ली से मुरादाबाद के लिए आ रही थी। दोपहर सवा तीन बजे ट्रेन कुचेसर और सिंभावली के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने तुरंत ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी एक्सप्रेस को बीच में रोक दिया गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। एक घंटे बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें