फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद नगर में चटकी रेल पटरी, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के शहजाद नगर यार्ड में मंगलवार सुबह रेल पटरी चटक गई। सूचना मिलने पर रेल संचालन बंद करा दिया गया, वरना कुछ समय बाद ही यहां से जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन

रामपुर और शहजाद नगर यार्ड के बीच मंगलवार सुबह की- मैन ने डाउन लाइन पर रेल पटरी चटकी देख ली और तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सुबह ग्यारह बजकर पांच मिनट पर रेलवे कंट्रोल में इसकी जानकारी देकर रेल संचालन बंद करा दिया गया। रेल पटरी चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी गई। इस दौरान जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस(13152) ट्रेन और चार मालगाड़ियां बीच में रोक दी गईं थीं। जिन्हें ट्रैक ठीक करने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें