फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकाठेर के पास रेलवे ट्रैक में फैक्चर, पर हादसा टला

Sat, 26 Oct 2019 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में गजरौला कांकाठेर के बीच पटरी चटक गई। पेट्रोलमैन ने सजगता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर कांकाठेर को सूचना देकर आनंद बिहार मेमू ट्रेन को रुकवा दिया। जिससे हादसा बच गया। इंजीनियरिंग शाखा टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे दिल्ली मार्ग पर गजरौला कांकाठेर रेलवे स्टेशन के बीच पेट्रोलमैन गश्त कर रहा था। पेट्रोलमैन को ट्रैक में फैक्चर दिखाई दिया। आनंद बिहार मेमू ट्रेन का आने का समय हो रहा था। आनन फानन में पेट्रोलमैन ने इसी सूचना कांकाठेर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन में संपर्क उसे फैक्चर स्थल से पहले ही रुकवा दिया गया।

इसकी सूचना गजरौला इंजीनियरिंग शाखा को दी गई। गजरौला से सीनियर सेक्शन इंजीनियर विभाग की टीम 8.05 बजे घटना स्थल पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी। इस दौरान ट्रैक में फैक्चर से आनंद बिहार मेमू (64553), इंटर सिटी एक्सप्रेस (14315), जन साधारण एक्सप्रेस (13257) ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया। इस दौरान यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन में ही इंतजार करना पड़ा। ट्रैक की मरम्मत होने के बाद संचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें