फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुजुर्गों को रेल किराये मेें मिलने वाली राहत नहीं होगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुजुर्गों, खिलाड़ियों व मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कोरोना से पहले रेल किराये में मिलने वाली राहत बहाल नहीं होगी। बजट पर प्रेसवार्ता के दौरान किराये में रियायत बहाल करने के प्रश्न पर रेल मंत्री ने उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे पहले ही किराये की सिर्फ 55 प्रतिशत राशि यात्रियों से ले रहा है। 45 प्रतिशत की छूट सभी के लिए है।
विज्ञापन


इससे किराये में रियायत दोबारा बहाल होने की संभावनाओं पर भी विराम लग गया है। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन माध्यम से बजट पर प्रेसवार्ता की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत सभी राज्यों के अधिकारी व पत्रकार इसमें वर्चुअल माध्यम से जुड़े। रेल मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश को बजट में 19 हजार 858 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे तमाम रेलखंडों में तीसरी व चौथी लाइन बिछाने पर काम होगा। नई ट्रेनें चलेंगी और अमृत भारत योजना के तहत 157 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल का बिजनौर रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत पूरी तरह विकसित हो चुका है। अप्रैल में इसका उद्घाटन होगा। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने कहा कि इसके बाद हर तीन माह के अंतराल पर एक स्टेशन का उद्घाटन होगा। योजना में मुरादाबाद मंडल केे अमरोहा, रामपुर, गजरौला, धामपुर, नगीना, बिजनौर, चंदौसी, कोटद्वार, शाहजहांपुर, हरदोई, बुलंदशहर समेत 19 स्टेशन शामिल हैं।

फिलहाल रेलवे इन श्रेणियों में दे रहा है छूट
बुजुर्गों, खिलाड़ियों को किराये में मिलने वाली राहत बंद होने के बावजूद रेलवे कुछ श्रेणियों के यात्रियों को रियायत दे रहा है। इसमें कैंसर व कुछ अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज शामिल हैं। दिव्यांगों व छात्रों को कुछ श्रेणियों को भी छूट दी जा रही है। कैंसर के मरीजों को टिकट बुकिंग के दौरान अपने उपचार के रिकॉर्ड संलग्न करने पड़ते हैं। इसी तरह दिव्यांगों को अपने प्रमाण पत्र व छात्रों को शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी आईडी कार्ड की प्रति देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें