खिलाड़ियों के आयु वर्ग में समानता न होने के कारण टूर्नामेंट में एक रोचक प्रयोग देखने को मिला। चार-चार खिलाड़ियों की टीम बनाकर मैच कराए गए। फाइनल टीम इवेंट विजय वर्मा, रचित जैन, प्रेम सिंह रुहेला, अनिरुद्ध महेश्वरी की टीम व शीतल शर्मा, मनीष अग्रवाल, मनीष सिंह, मनहर तलवार की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में शीतल शर्मा की टीम विजयी रही। वूमेन डबल्स इवेंट में रानी कौर-विभा चौधरी की जोड़ी ने इरम-सीमा सिंह की जोड़ी को 6-4 से पराजित किया।दो दिवसीय टूर्नामेंट में 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ी यमुनानगर, गुवाहाटी, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर आदि शहरों से पहुंचे थे। मुरादाबाद क्लब के सचिव डॉ. एसके राज, राकेश दवे, गुरजीत सिंह चड्ढा, राजीव जैन, करणवीर सिंह, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. संजय शाह, डॉ. अतुल नाथ, डॉ. मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समन्वयक अवनीश रस्तोगी ने बताया कि यह टूर्नामेंट एक टीम इवेंट के प्रारूप में खेला गया। मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।