मेट्रो सिटी की तरह शहर में रेडियो टैक्सी में सुरक्षित सफर के लिए तैयार हो जाइए। रेडियो टैक्सी के लिए दस कारें आ गई हैं। चार टाटा इंडिगो, चार इंडिका और दो मारुति इको कार रेेडियो टैक्सी में चलेंगी। जीपीएस सिस्टम वाला कार्यालय खुल गया है। सीएनजी वाली कारों में भी जीपीएस सिस्टम रहेगा।
सफर पर निकलने वाले हर अपने की घर बैठे जानकारी रहेगी कि वह कहां है। सोमवार को इन सभी रेडियो टैक्सी का परिवहन विभाग में टैक्स जमा हो जाएगा। दस दिन में शासन से परमिट जारी होकर हरी झंडी दिखाने का दावा परिवहन विभाग कर रहा है।
हिमगिरी में धम्मा कोठी के पीछे (कांठ रोड) कार्यालय खुल गया है। वहीं पर सभी रेेडियो टैक्सी खड़ी होंगी। मुरादाबाद रेडियो टैक्सी ओनर्स वेलफेयर सोसायटी इसका संचालन करेगी। पांच गाड़ियां ब्रांड न्यू हैं जबकि पांच कारें डेढ़ से दो वर्ष पुरानी हैं।
रेडियो टैक्सी के रेट
50 किलोमीटर तक 20 रुपया प्रति किलोमीटर
50 किलोमीटर के बाद 10 रुपया प्रति किलोमीटर
रात 11 से सुबह 5 बजे तक 250 रुपया (नाइट चार्ज)
वेटिंग चार्ज 60 रुपया प्रति घंटा एवं 5 प्रतिशत सर्विस टैक्स
पैकेज रेट
2 घंटा 20 किलोमीटर 400 रुपया
4 घंटा 40 किलोमीटर 600 रुपया
6 घंटा 60 किलोमीटर 800 रुपया
8 घंटा 80 किलोमीटर 1000 रुपया
10 घंटा 100 किलोमीटर 1300 रुपया
12 घंटा 120 किलोमीटर 1600 रुपया
अतिरिक्त किलोमीटर प्रति घंटा 12 रुपया
अतिरिक्त घंटा 60 रुपया
रेडियो टैक्सी आफिस नंबर- 0591-6556551, 9917982052