फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 14 फरवरी को प्रेमी जोड़ों की निगरानी करेंगे राबद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को लाजपत नगर रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की महानगर व जिलास्तरीय मासिक बैठक हुई। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि 14 फरवरी को मुरादाबाद में कोई भी प्रेमी जोड़ा किसी पार्क, मॉल या रेस्टोरेंट में न जाए, क्योंकि राष्ट्रीय बजरंग दल की 25 टीमें 13 फरवरी की रात्रि से ही मुरादाबाद के विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हो जाएंगी। भारतीय संस्कृति के विपरीत इस दिवस का विरोध करेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों संगठन मिलकर शीघ्र ही एक आंदोलन करेंगे। मुरादाबाद में प्राचीन हल्का माता मंदिर के मेले के अंदर सिर्फ हिंदुओं को ही दुकान या झूला लगाने की अनुमति मिले, इसे लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा। हर महीने लगने वाला मासिक भंडारा 17 फरवरी को यथा स्थान रहेगा। 22 फरवरी को ओजस्विनी के द्वारा मुरादाबाद में पुष्प होली महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाने वाला है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री गौरव सैनी ने संगठन विस्तार करते हुए विजय शर्मा को महानगर महामंत्री, सुशांत गुप्ता को (कटघर, पीतल बस्ती, गोविंद नगर, पंडित नगला प्रखंड) भाग का भाग अध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर महामंत्री ने अभिषेक सैनी को गोविंद नगर प्रखंड उपाध्यक्ष, ऋतिक सागर प्रखंड मंत्री, अंकित माली खंड गोरक्षा प्रमुख, आशीष सैनी डबल फटक खंड हनुमान चालीसा प्रमुख, नितिन सैनी खंड मंत्री डबल फाटक, योगेश सीतापुरी खंड अध्यक्ष घोषित किया है।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पवित्रा शर्मा, इशांक भारद्वाज, अक्षय शुक्ला, गंगा राणा, ललित सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव, कृष शर्मा, रोहित कश्यप, पूनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें