परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर सरल रहा। शास्त्रीय नृत्य व भारतीय शिक्षा से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। जिले में 10वीं की परीक्षा के लिए 5100 और 12वीं की परीक्षा के लिए 4000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 10वीं के छात्र-छात्राओं की इंट्रोडक्शन टू फाइन मार्केट, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टीमीडिया, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग विषय की परीक्षाएं हुईं। शहर में अधिकांश छात्र-छात्राओं ने केवल फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली।
वहीं कक्षा 12 में बायोटेक्नोलॉजी के अलावा शॉर्ट हेंड इंग्लिश, शॉर्ट हेंड हिंदी, फूड न्यूट्रिशन एंड डाइट्स, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस की परीक्षा 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चली। जबकि अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन की परीक्षा 10:30 से 12:30 बजे तक संपन्न हुई। ग्रीन मिडोज स्कूल के अध्यापक विपिन ने बताया कि महानगर में केवल उनके ही स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा दी है।