मुरादाबाद। जिले में 280 कोरोना संक्रमित केस में 55 एक्टिव हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 165 आशंकित लोगों के कोरोना सैंपल भी लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 55 कोरोना एक्टिव मरीजों में एमसीएच विंग कोविड 19 एल 1 में 11, टीएमयू में 25, एशियन विवेकानंद में 17 और दो मरीज दिल्ली से रेफर हैं। जबकि 32 कोरोना आशंकित लोगों को एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। 165 कोरोना सैंपलों में 58 सैंपल सीएमओ कैंपस से हुए। बिलारी और कुंदरकी से 50 प्रवासियों के सैंपल लिए गए। विवेकानंद से छह, साई अस्पताल से 16, एपेक्स से एक, हॉटस्पॉट कघटर से 12, टीएमयू से 11, कॉसमॉस से तीन, जिला अस्पताल से दो और संक्रमित युवती के संपर्क में आए छह लोगों के नमूने लिए गए। जिले में अब तक 8346 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। इनमें 7746 निगेटिव और 142 प्रतीक्षारत सैंपल हैं। 98 लोगों की अनिश्चित रिपोर्ट आई है और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।