फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी जमीन बेचने की कोशिश, पीडब्ल्यूडी ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीडब्ल्यूडी ने मझोली चौराहा के नजदीक स्थित .376 हेक्टेयर जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। बताया कि यह जमीन राजकीय संपत्ति है। एक व्यक्ति ने अवैध ढंग से जमीन को बेचने के लिए इकरारनामा कर लिया था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड -1 के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने बताया कि मौजा मझोली स्थित गाटा संख्या 291 लोक निर्माण विभाग के नाम दर्ज राजकीय संपत्ति दर्ज है। इस जमीन को सीतापुरी डबल फाटक निवासी एक व्यक्ति ने अनधिकृत ढंग से बेचने का प्रयास किया है। उसने कई व्यक्तियों के पक्ष में जमीन का इकरारनामा कर दिया है।
इस बारे में तहसील सदर के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मझोली चौराहे पर स्थित जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। नियमानुसार स्पष्ट है कि राजकीय संपत्ति किसी भी निजी व्यक्ति को बेची नहीं जा सकती है। लोगों से अपील है कि इस भूमि के संबंध में किसी प्रकार की रजिस्ट्री, इकरारनामा या क्रय-विक्रय की कोशिश न करें। यदि राजकीय संपत्ति का कोई क्रय-विक्रय करेगा, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें