फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक दो हजार को तरसे, एक्सपोर्टर के घ्ार नए नोट बरसे

Sat, 17 Dec 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कोहिनूर क्राफ्ट और विजन एक्सपोर्ट समेत निर्यातक हाजी इफ्तेखार अली के पांच ठिकानों को बीस घंटे से भी ज्यादा वक्त तक खंगालने के बाद इनकम टैक्स की टीम शुक्रवार सुबह आठ बजे देहरादून लौट गई। आयकर टीमें निर्यातक के घर और फैक्ट्रियों से कई दस्तावेज अपने साथ ले गई हैं।
विज्ञापन


इस बीच निर्यातक ने आयकर टीमों के सामने 11 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी सरेंडर की है। निर्यातक के घर से टीमों को 20 लाख रुपये के 2000 वाले नोट व करीब पांच किलो सोना बरामद हुआ है। ब्लैक मनी पर निर्यातक को अब टैक्स चुकाना होगा। 

आयकर विभाग की पांच टीमों ने गुरुवार को सुबह करीब दस बजे निर्यातक हाजी इफ्तेखार अली की कोहिनूर तिराहा स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री कोहिनूर क्राफ्ट, नेशनल बाईपास पर विजन एक्सपोर्ट, संभल रोड पर विजन की दूसरी ब्रांच, लाजपत नगर स्थित आवास और दिल्ली रोड पर रॉयल ग्रीन में स्थित नवनिर्मित कोठी पर छापा मारा था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह शुरू हुई आयकर की यह छापामार कार्रवाई शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे तक चली। आयकर की टीमों ने इस बीच निर्यातक की कोठियों से लेकर फैक्ट्रियों तक चप्पा - चप्पा खंगाला। छापामारी में निर्यातक के घर से 20 लाख रुपये की नई करेंसी (2000 के नोट) और चार लाख रुपये के 100 के नोट मिले।

पांच किलो गोल्ड के साथ ही हीरे की ज्वैलरी भी     मिली है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि आयकर का सर्च आपरेशन बढ़ता देख निर्यातक ने तड़के करीब तीन बजे 11 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी सरेंडर कर दी। इसके बाद टीमाें ने जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए और देहरादून वापस लौट गईं। 

आयकर विभाग ने निर्यातक यह भी पूछा है कि उनके पास 20 लाख रुपये की करेंसी कहां से आई। इस पर निर्यातक का तर्क था कि इसी माह तीन तारीख को उनके बेटे की शादी हुई थी, उसके रिसेप्शन में यह रकम गिफ्ट के लिफाफों में निकली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें