फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के निकाह में करोड़ों फूंककर नजरों में चढ़े थे इफ्तेखार

Fri, 16 Dec 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
शादी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
निर्यातक हाजी इफ्तेखार अली को बेटे की शादी में शादी में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाना महंगा पड़ गया। हाजी इफ्तेखार के बेटे दानिश का निकाह तीन दिसंबर को मुंबई में शिपिंग एजेंट की बेटी के साथ हुआ था। इसके बाद शहर में एक रिसेप्शन पार्टी दी गई।
विज्ञापन


जिसका जिम्मा अमेरिका की एक इविंट कंपनी को सौंपा गया था। आईटी के सूत्रों का कहना है कि निर्यातक ने बेटे की शादी पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि वैसे तो निर्यातक हाजी इफ्तेखार अली पर आयकर की नजरें पहले से टिकी थीं।

लेकिन बेटे की शादी में जिस तरह करोड़ों रुपये उन्होंने खर्च किए उससे आयकर ने उन्हें सर्विलांस पर ले लिया। आयकर विभाग ने होमवर्क करने के बाद उनके यहां छापे मारने का फैसला किया। इसके लिए देहरादून और दिल्ली से आयकर की इंवेस्टीगेशन विंग की टीमें मुरादाबाद पहुंचीं।
विज्ञापन


पुलिस - प्रशासनिक अफसरों को भी छापे के बारे में आखिर तक कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐन वक्त पर एसएसपी से फोर्स मांगा गया और फिर आयकर की टीमों ने एक साथ निर्यातक के पांचों ठिकानों पर छापा मार दिया।

देर रात निर्यातक के घर के बाहर मुहल्ले के लोग जुट गए और उन्होंने परिवार से बात करने पर अड़ गए। देर रात निर्यातक ने मकान की बालकनी से लोगों को जानकारी दी कि पूरा परिवार ठीक है। उसकेबाद लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें