फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंकों के निजीकरण और नई श्रम संहिता के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित केनरा बैंक शाखा पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नई श्रम संहिता के विरोध, आउट सोर्सिंग के खिलाफ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की। जिला मंत्री एसपी सिंह ने कहा कि सरकार लगातार सार्वजनिक क्षेत्रों की इकाइयों को बेचकर निजीकरण कर रही है। सरकार नए श्रम कानून लागू कर श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। श्रम कानूनों में बदलाव से श्रमिकों को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए 10 ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है।
विज्ञापन

यूपी बैंक इयू मुरादाबाद क्षेत्र के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा कि सरकार बैंक, एलआईसी, जीआईसी में निजीकरण विनिवेश की प्रक्रिया बंद करे। बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की निर्णय वापस ले। सरकार आईडीबीआई बैंक की बिक्री की प्रक्रिया पर रोक लगाए और बैंकों में कामकाज की अधिकता को ध्यान में रखकर पर्याप्त भर्ती की जाए। बैंक द्वारा लगाए जा रहे सेवा शुल्क में कमी की जाए और डूबे कर्ज की वसूली की जाए। केंद्रीय समिति सदस्य सोनू शर्मा ने कहा कि आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा को रोका जाए। सरकार निश्चित अवधि रोजगार योजना को बंद करे। सरकार एनपीए को खत्म करे और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली करे। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ने सरकार की नीतियों की निंदा की। इस मौके पर महमूद हुसैन, पुष्पेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, तपेश कुमार, शोभित चौधरी, धर्मप्रकाश, सनी दिवाकर, रामेंद्र दीक्षित, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें