फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना था; कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात

Thu, 12 Feb 2026 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी के संभल में सरकारी भूमि पर बने मदरसे पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनियाठेर के नरौली नगर पंचायत में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ। सरकारी जमीन पर बना मदरसा गिराया गया। बुलडोजर एक्शन के लिए प्रशासनिक टीम मौजूद है। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात है। 
विज्ञापन


संभल के नरौली में सरकारी भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर 
जानकारी के अनुसार, चंदौसी के नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं में सरकारी भूमि पर बने मदरसे पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही।

तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर की ओर से 22 जनवरी को दो गाटा संख्या की भूमि को लेकर बेदखली के आदेश किए गए थे। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में रास्ता और खाद के नाम दर्ज है। बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ पुलिस बल और टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद बुलडोजर ने मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें