कांठ। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले 15 शिक्षक संगठनों द्वारा टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने भी अपने स्टाफ के साथ शिक्षक की पाती लिखकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक अध्यक्ष ने विकास खंड छजलैट के सभी शिक्षकों से भी अपील की है कि वह भी टीईटी अनिवार्यता के विरोध के इस महायज्ञ में शिक्षकों हित में अपनी सहभागिता दें। जिससे शिक्षकों को आवाज जोरदार ढंग से ऊपर तक पहुंचाया जा सके। ताकि आरटीई एक्ट 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति मिल सकें। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के चरणों में सर्वप्रथम शिक्षक की पाती इसके बाद जिला मुख्यालय पर मशाल रैली निकाली जाएगी। वहीं तीसरे चरण में इको गार्डन लखनऊ में रैली का आयोजन और चौथे चरण में मानसून सत्र में संसद भवन का घेराव प्रस्तावित है। प्रथम चरण में शिक्षक की पाती के पोस्ट कार्ड व ईमेल के माध्यम से शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कराने के लिए निवेदन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा से किया जा रहा है।