कांठ। रमजान के अलविदा जुमे और आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाने के उद्देश्य से एसडीएम संत दास पंवार ने कांठ और छजलैट क्षेत्र में पांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने तहसीलदार सहित सभी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपते हुए ईद के त्योहार क्षेत्र में नजर बनाए रखने को कहा है।
एसडीएम ने अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के त्योहार को कराए जाने के लिए तहसीलदार राजकुमार सिंह को कांठ थाना क्षेत्र के साथ ही अपने संपूर्ण क्षेत्र और कस्बा कांठ का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं नायब तहसीलदार कांठ योगेशचंद्र शर्मा को कांठ के ग्रामीण क्षेत्रों, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता को नगर पंचायत उमरी कलां क्षेत्र, नायब तहसीलदार छजलैट अनिल कुमार मिश्रा को छजलैट थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों और सहायक विकास अधिकारी पंचायत जबर सिंह को पूरे ब्लॉक क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने इसके लिए पूरा आदेश जारी करते हुए अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर के त्योहार पर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद