फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज-जांच, कल बंद रहेंगे प्राइवेट अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है तो आज (गुरुवार) इलाज और जांच करा लें। कल (शुक्रवार) निजी चिकित्सा सेवा बंद रहेगी। आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने के विरोध में आईएमए ने बारह घंटे के हड़ताल का एलान किया है। शुक्रवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। सिर्फ इमरजेंसी और कोविड-19 सेवा ही चालू रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी की अनुमति दे दी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में उतर आया है। मंगलवार को आईएमए से जुड़े डाक्टरों ने दो घंटे ओपीडी बंदकर विरोध जताया। आईएमए के डाक्टरों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा में मिक्सोपैथी यानी खिचड़ी तंत्र का विरोध किया जाएगा। माडर्न मेडिसिन में खिचड़ी तंत्र को लाने से भविष्य में रोगियों को उच्चस्तरीय इलाज मिलना असंभव हो जाएगा। विरोध के दूसरे चरण में डाक्टर शुक्रवार को बारह घंटे निजी चिकित्सा सेवा बंद रखेंगे। ये हड़ताल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगी। इस दौरान प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी और कोविड-19 सेवा ही मिलेगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए आईएमए पदाधिकारी डाक्टरों से संपर्क कर रहे हैं।
मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी
मुरादाबाद। आईएमए मुरादाबाद शाखा के प्रेसीडेंट डा. भगतराम राणा का कहना है कि सरकार के फैसले का आईएमए विरोध करता है। केंद्र सरकार का आयुर्वेद चिकित्सकों को आपरेशन करने की अनुमति देने का फैसला मरीजों के हित में नहीं है। इसके विरोध में शुक्रवार को 12 घंटे का हड़ताल प्रस्तावित है। मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी और कोविड सेवा चालू रहेगी। उन्होंने प्राइवेट डाक्टरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें