पाकबड़ा(मुरादाबाद)। नया मुरादाबाद योजना में खाली पड़े कार्यालय में आखिरकार एमडीए का कार्यालय शिफ्ट होने लगा है। आज से शुरू होकर कार्यालय का शिफ्ट होने का पूरा कार्य आठ जनवरी तक समाप्त कर लिया जायेगा।
नया मुरादाबाद योजना में को आबाद करने के लिए काफी साल पहले एमडीए का कार्यालय बनाया गया था। कार्यालय बनने के बाद भी काफी सालों से यह दफ्तर खाली पड़ा था। अब इस कार्यालय को आबाद करने की तैयारी कल एमडीए ने कर ली थी और आज से यहां पर पुराने से कार्यालय से सभी सामान को नए कार्यालय में शिफ्ट करने की तैयारी कर दी है। आज उद्यान एवं नियोजन विभाग का सामान पहुंचा और इसके कार्यालय में शिफ्ट किया। इसके बाद अर्जन, विधि, अभियंत्रण एवं लेख अनुभाग, फिर प्रवर्तन एंव मानचित्र अनुभाग और सबसे अंत में संपत्ति एंव अनवेषण अनुभाग का सामान शिफ्ट किया जायेगा। यह सभी कार्य आठ जनवरी तक पूरा किया जायेगा। जेई कार्यालय रघुवीर सिंह ने बताया कार्य शुरू कर दिया सभी कामों को समय से पूरा कर लिया जायेगा।