फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेरणा एप के विरोध एवं लंबित मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिले भर में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में शिक्षकों ने धरना एवं प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा एप का पुरजोर विरोध करेंगे। जबरन थोपने पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद नगर संसाधन केंद्र में दोपहर दो बजे शिक्षक एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि सरकार शिक्षक विरोधी योजनाएं लागू कर उनका मानसिक शोषण कर रही है। जबरन प्रेरणा एप थोपकर शिक्षकों के सम्मान पर चोट कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को विश्वास में लिए बगैर प्रेरणा एप थोपा जा रहा है। इसकी शुरुआत दूसरे विभागों से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाह हो गई है और उसकी मंशा बेसिक शिक्षा विभाग के निजीकरण की है। कोषाध्यक्ष सुगंध गुप्ता ने कहा कि स्कूलों की दुर्दशा सही करने के बजाए सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान वसीम, धर्मवीर, शहनाज अख्तर, आशीष शुक्ला, प्रशांत, मिनाक्षी, नगमा खान, पुष्पांजलि और अशोक कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
मूंढ़ापांडे ब्लॉक संसाधन केंद्र में भी संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने धरना एवं प्रदर्शन किया। शिक्षकों की शिक्षण कार्य के अलावा दूसरे कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपने सम्मान के लिए प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं करेंगे और प्रशिक्षण का भी बहिष्कार करेंगे। जिले के दूसरे ब्लाकों में भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन हुआ। महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि गुरुवार को बीएसए कार्यालय में शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मुद्दे
शिक्षकों के लिए प्रेरणा एप की बाध्यता नहीं की जाए
सरकार प्रत्येक विद्यालय में टैबलेट उपलब्ध कराए
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए
सहायक इंचार्ज अध्यापक को प्रधानाध्यापक के समान वेतन दिया जाए
मिड डे मील और फल वितरण की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी जाए
यूनिफार्म, फर्नीचर और खेल सामग्री पोर्टल से खरीदकर स्कूलों को सप्लाई दी जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें