फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड पर रहा। एक तरफ जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया। वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम इलाकों में पुलिस पिकेट तैनात दिखी। उप जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था से किसी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं, हिंसक घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को अमरोहा में भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों ने बवाल किया था। इसपर पुलिस प्रशासन जिले भर में सतर्क हो गया है। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल मार्च किया। बछरायूं में भी पैदल मार्च निकाला गया। मोहल्ला चौधरिया, मेन बाजार, सिंडिकेट बैंक चौराहा, हाफिज रोड से पुलिस बल निकला। वहीं, दूसरी तरफ मंडी धनौरा में कंचन बाजार, अग्रसेन बाजार सहित आदि मार्गों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पिकेट तैनात दिखी। उपजिलाधिकारी शशांक चौधरी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन सतर्क है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस चिह्नित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश शर्मा, एसएसआई वीरेंद्र, शर्मा, कस्बा प्रभारी अमित सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बछरायूं राजेश कुमार सिंह, निशांत चौधरी, विरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें