फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के उद्योगों और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों को लेकर शनिवार को मंडल के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क, औद्योगिक विकास, ई-वेस्ट प्रबंधन, डियर पार्क संचालन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर प्रेम वंडर लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 67 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
बैठक में डियर पार्क संचालन को लेकर वन विभाग की ओर से 1.74 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही, इसके लिए शासन स्तर पर बजट उपलब्ध कराने हेतु पत्र भेजे जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

धन्नूपुरा सीएनजी पंप के सामने सड़क निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजना में शामिल किया गया है। वहीं, बिजनौर में ओडीओपी योजना के तहत निर्माणाधीन सीएफसी परियोजना से जुड़े प्रदूषण विभाग और जिला पंचायत स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
00
स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाने का उठा मुद्दा, ड्राई पोर्ट और वन विंडो सिस्टम पर भी जोर
मुरादाबाद। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में निर्यातकों ने उद्योगों के विकास, निर्यात बढ़ाने, रोजगार सृजन और औद्योगिक समस्याओं के समाधान से जुड़े मुद्दे उठाए। यस (यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी) और एमएचईए के प्रतिनिधिमंडल की ओर से उज्ज्वल अग्रवाल ने उद्योग हितों से जुड़े कई प्रस्ताव रखे।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएं। इस पर शासन स्तर से भूमि और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र पाकबड़ा और लोधीपुर में जलभराव तथा जर्जर सड़कों की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान निर्यातक उद्योगों को एनओसी और अन्य अनुमतियां लेने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए वन विंडो सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया। इसके तहत एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की गई। वहीं, मुरादाबाद की प्रस्तावित ड्राई पोर्ट परियोजना के तहत डोलरा गांव मार्ग के चौड़ीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि कंटेनर परिवहन को गति मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें