ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के निवासी लक्ष्य ग्रुप के डायरेक्टर अमित चौहान ने सिंगापुर दाैरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यूपी में अत्याधुनिक स्किल सेंटर और एआई काॅलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
समिट में सिंगापुर की संस्था संस्कार का नेतृत्व अमित चौहान ने किया। अमित चौहान ने बताया कि इन्वेस्टर समिट में उन्होंने और अंशुल चौहान ने उत्तर प्रदेश में एक अत्याधुनिक स्किल सेंटर तथा एआई कॉलेज की स्थापना के लिए दो प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों का उद्देश्य राज्य में युवाओं को उन्नत तकनीकी के अनुरूप तैयार करना है। प्रस्तावित स्किल सेंटर से युवाओं को विभिन्न उद्योगों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। अमित चौहान ने मुख्यमंत्री के साथ अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।