फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को मारी गई थी दो गोलियां, फट गए थे फेफड़े और लीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए प्रॉपर्टी डीलर के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर को सटाकर दो गोलियां मारी गई थीं। इससे फेफड़े व लीवर फट गया था। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़बाग निवासी रमजानी अपने भतीजे सरताज के साथ बाइक से रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय कटघर थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास हमलावरों ने गोली मारकर रमजानी की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। मंगलवार को रमजानी के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रमजानी को दो गोलियां मारी गई थीं। गोलियों से उनके दोनों फेफड़े व लीवर फट गया था। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया है हत्या का केस
कटघर थाने में पुलिस ने रमजानी के भाई की तहरीर पर गांव के ही चांद बाबू, जाने आलम, मुकीम, राशिद उर्फ लोहा, होरी व नविया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें