मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिखाने के बहाने बाग में बुलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर सात फरवरी 2026 को मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद दोबारा मिस्ड कॉल आई। तब पीड़िता ने कॉल बैक की तो सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अस्बे अली बताया। उसने कहा कि वह मूंढापांडे के बिना वाला गांव निवासी है। वह प्रॉपर्टी डीलर है।
कई बार बातचीत होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बताया कि अगर उसे सस्ती जमीन चाहिए तो वह दिलवा देगा। एक दिन महिला ने आरोपी से कहा कि उसे सवा बीघा जमीन खरीद है। 11 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह सिविल लाइंस क्षेत्र में तहसील के पास खड़ी थी। वहां से आरोपी ने अपने साथी मो. तालिब को भेज दिया। मो. तालिब महिला को बाइक पर बैठाकर मूंढापांडे क्षेत्र में बिना वाला गांव के पास बाग में ले गया। वहां पहले से अस्बे अली मौजूद था।
आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड डि्रंक पिला दी। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। होश में आने पर कपड़े अस्तव्यस्त मिलने पीड़िता ने आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी धमकाने लगे कि उन्होंने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया है। आरोपियों ने धमकी दी की अगर कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल करेंगे।
सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।