फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर किया शारीरिक शोषण, फिर ब्लैकमैलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर गांव निवासी फैसल के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया और शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि फैसल के साथ ही उसके कुछ दोस्तों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी फैसल और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें