फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Tue, 18 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के थांवला गांव में मसूद गाजी की दरगाह के निकट सोमवार शाम सपा की ओर से प्रगतिशील किसानों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद और बिलारी के सपा विधायक ने बीस प्रगतिशील किसानों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस सम्मान समारोह में सपा सांसद जियार्रहमान वर्क और सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान प्रगतिशील किसानों रामवीर यादव,रामपाल यादव, सत्यवीर यादव, जीतपाल यादव, ब्रजपाल यादव, वीरेंद्र यादव, रजनेश यादव, गुड्डो देवी पासी, लवलेश जाटव, प्रेमपाल मौर्य, छत्रपाल सिंह, अशोक जाटव,ताज खान, हाजी अख्तर हुसैन, हाफिज मोबीन,हाफिज अंसार, भोला हुसैन आदि को शील्ड देकर सम्मानित किया।सपा सांसद और सपा विधायक द्वारा जिन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया उनमें शानिब रजा, फिजा अंसारी, रहनुमा, मुस्कान और अलशिफा शामिल हैं। समारोह का संचालन सपा नेता मोहम्मद रेहान पाशा ने किया।
समारोह आयोजन में रेहान पाशा के साथ बीडीसी सदस्य मोहम्मद फहीम, हाजी अख्तर हुसैन, अफसर हुसैन, शाकिर हुसैन आदि का सहयोग रहा। समारोह में मंचासीन सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, भाकियू नेता रामवीर सिंह यादव, शाहिद खान आदि रहे। सपा सांसद जियाउर्रहमान वर्क ने कहा कि सपा हमेशा से छात्रों, युवाओं और किसानों के हितों की रक्षा की पैरोकार रही है।मेधावी छात्रों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई किया जाना जरूरी है।सपा विधायक फहीम इरफान ने कहा कि मेधावी छात्र और प्रगतिशील किसान क्षेत्र और समाज की बड़ी पूंजी हैं। किसान अपनी मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से किसान पहुंचे। अंत में रेहान पाशा ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें