फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर घर जल योजना की प्रगति मिली खराब, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हर घर जल योजना के तहत चल रहे कार्यों की सीडीओ ने समीक्षा की। इस दौरान प्रगति ठीक नहीं मिलने पर संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ ने बिंद विकास सेवा संस्थान, मंसूरी एकेडमी के प्रतिनिधि से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी गई। जिसका वह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ सुमित यादव ने अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों फर्मों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
राजस्थान ह्यूमन केयर फाउंडेशन एवं मॉडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट एवं रोस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उक्त फर्मों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ताकि विकास खंड स्तर से भी कराए जाने वाले कार्यों की मॉनीटरिंग कराई जा सके।
विज्ञापन

बैठक में सहायक अभियंता जल निगम (ग्रामीण) मुरादाबाद, जिला संयोजक, डीपीएमयू, आईएसए एजेंसी से प्रोजेक्ट मैनेजर, राजस्थान ह्यूमन केयर फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मॉडल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बिंद विकास सेवा संस्थान एवं मंसूरी एकेडमी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें