फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप में चमके मुरादाबाद के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेशनल एरोबिक्स चैंपियन में शहर के क्रिप्टन पल्बिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन आगरा के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में 24 से 26 मई तक हुआ। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एशियन एरोबिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का न्योता मिला है।
विज्ञापन

इसका आयोजन थाईलैंड में किया जाना है। अंडर-19 फिटनेस एरोबिक्स ग्रुप में लामिया अली, शाहीना, अलिश्बा, काव्यांजलि, तमन्ना, ध्वनि, ईरा, अक्षिता, गीतिका और आख्या ने स्वर्ण पदत जीता। अंडर-12 स्टेप एरोबिक्स ग्रुप में अलीजा, हेजल, ईवा, हिमांशी ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-12 फिटनेस एरोबिकस ग्रुप में आयशा, हेजल, अलीजा, हिमांशी, खुशी, ईवा, घनानिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मुरादाबाद के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, पीएमएस, आरएसडी के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। सेंट मैरीज स्कूल से फिटनेस ग्रुप में नबीला, विदुषी, अरहा, आराध्या, लावण्या, फलक, तनीषा, जनक, पीएमएस से आक्षी, आरएसडी से यश, काशिफ ने बहतर खेल का प्रदर्शन किया। जिला एरोबिक्स एंड फिटनेस एसोसिएशन की सचिव रिंपी सिंह ने बताया कि आगरा में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे और एरोबिक्स एंड फिटनेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव एमएल साहू उपाध्याय, यश पाराशर, संयुक्त सचिव मालविका बाजपेयी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुरादाबाद लौटने पर अमित भंडारी, अनु ,पारुल घटक, मणि मिश्रा, मयंक आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें