कुंदरकी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हरियाना गांव में आमद ए रसूल कांफ्रेंस हुई जिसका आगाज तिलावत ए कुरान से हुआ। शायरे इस्लाम मौलाना अब्दुल कादिर ने रसूल की शान में नात पेश की।
कांफ्रेंस में बरेली से आए मुफ्ती राशिद हुसैन ने कहा कि नबी ए करीम ने जो जिंदगी गुजारने के तरीके बताए हैं, हमें उन पर चलकर अपनी जिदंगी गुजारना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने पड़ोसियों का ध्यान रखना चाहिए, किसी के अधिकार का हनन नही करना चाहिए। मुफ्ती साहब ने मुसलमानों से शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि तालीम से समाज व देश की तरक्की होती है। मौलाना अरशद हुसैन ने कहा कि गुस्सा बहुत बुरी चीज है, हमें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुस्से के कारण बहुत से गलत कार्य हो जाते हैं उसके बाद हमें पछताना पड़ता है। कारी मोहम्मद मुनाजिर हुसैैन ने नौजवानों से कहा कि वह मोबाइल के गलत इस्तेमाल से बचें। साथ ही नशा, जुआ आदि के जैसे गलत कार्य से बचने पर भी जोर दिया।
कांफ्रेंस में सदारत मुफ्ती मोहम्मद हुसैन ने और निजामत मौलाना अजीम अहमद ने की। कांफ्रेंस में कारी मुनाजिर हुसैैन, मौलाना अकरम हुसैन, हाफिज गुलाम सुब्हानी, हाफिज हसन अहमद, हाफिज रजी अहमद, हाफिज रब्बानी, पूर्व प्रधान अफसर अली, प्रधान प्रतिनिधि शरीफ उस्ताद, जावेद खान मुगल, मारूफ खान,शाहरुख खान,जीशान खान,असद खान,शाद खान, फिरासत अली, असलम सैफी, डॉ सरफराज खान आदि रहे।