फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शनिवार को स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में कार्यक्रम हों : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में नशामुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में नशामुक्त भारत अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभियान के तहत जिले में की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई व जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने बीएसए, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में नशामुक्ति और नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में शपथ कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, जीएसटी विभाग, स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारी, नशामुक्ति केंद्र के संचालक, एनजीओ के प्रतिनिधि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें