कांठ। शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कांठ और छजलैट क्षेत्रों में कई जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम के साथ शोभायात्राएं निकाली गई। जिनमें शामिल झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस अवसर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कांठ के गांव ठाट में शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर कमेटी के तत्वाधान में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। यहां मंदिर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रईसुद्दीन ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के बारे में बताया और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जिसका गांव में अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कई धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से कांठ पुलिस रही। व्यवस्था में कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष ऋषिपाल, डॉ. अनिल कुमार, गंगाराम सिंह, रामचंद्र सिंह, मुनेश कुमार, विक्की जाटव, मुकेश कुमार, बनवारी सिंह आदि रहे। वहीं कांठ के गांव सलेमपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें संत रविदास, भगवान शिव, देवी पार्वती, राधा-कृष्ण, डाॅ.भीमराव आंबेडकर आदि की झांकियां रहीं। भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, सत्यवान सिंह, प्रमोद चौहान, जयपाल सिंह, हरपाल सिंह, रामपाल सिंह, प्रमोद सागर, मुकेश कुमार, योगेश कुमार आदि रहे। वहीं छजलैट के गांव ढाकी में भी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें संत रविदास आदि की झांकियां रहीं। व्यवस्था में कमेटी के लोग मौजूद आदि रहे। गांव दाड़ी महमूदपुर में भी शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई।
..फोटो सं. 04, 05