ठाकुरद्वारा। न्यायालय भवन के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। न्यायालय भवन के लिए साहबगंज में ली गई भूमि के अधिग्रहण का बोर्ड प्रस्तावित भूमि पर लगा दिया गया है। इससे न्यायालय भवन के निर्माण के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार वत्सल ने बताया कि मुरादाबाद हाईवे पर साहबगंज में न्यायालय भवन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की गई है। भूमि के अधिग्रहण का बोर्ड प्रशासन ने लगा दिया है। उनका कहना है कि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद न्यायालय भवन का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि न्यायालय का निजी भवन नहीं है। इस समय ठाकुरद्वारा में न्यायालय जिला पंचायत के भवन में लीज पर चल रहा है। इस कारण न्यायालय में अतिरिक्त न्यायालय का विस्तार भी नहीं हो पा रहा है। नरेंद्र सिंह का कहना है कि न्यायालय भवन बनने के बाद वहां पर अतिरिक्त न्यायालय का विस्तार होगा। जिससे जनता और अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।