फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समाधान दिवस में दिव्यांगों और पेंशनधारकों की समस्याओं को प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने पेंशनधारकों और दिव्यांगों की समस्याएं सुनने को प्राथमिकता दी। शनिवार को तहसील परिसर में उनकी मौजूदगी में ज्यादा फरियादी जुटे। इस दौरान 108 लोगों ने समस्याएं दर्ज कराईं। मौके पर 22 का निस्तारण हुआ, जबकि शेष के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान तीन तीन माया देवी, बानो समेत तीन महिलाओं की कई साल से विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तलब कर समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
गांव धारक नंगला निवासी बलवीर सिंह ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में 27 मई को पत्नी के दिल के जबरन ऑपरेशन का आरोप लगाया। कहा कि पत्नी का निधन हो जाने पर 30 मई का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया, जबकि डिस्चार्ज दो जून को दिखाया। शिकायतकर्ता ने ऐसा आयुष्मान कार्ड से पैसे बनाने के कारण करने का शक जताया। डीएम ने गंभीर रुख दिखाते हुए इसकी जांच के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के एसडीएस इंटर कॉलेज में दो प्रधानाचार्य के विवाद की शिकायत पर डीआईओएस को जांच सौंपी। इसके अलावा गांव राघूवाला में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को हटाने की मांग पर एसडीओ को मामला देखने के लिए कहा गया। इस दौरान एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा, तहसीलदार अतुल कुमार, नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार दुष्यंत कुमार शुक्ला समेत अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।

ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन ने डीएम को दिया ज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण न होने का विषय उठाया। ज्ञापन में कहा है कि बैनामे के एक वर्ष बाद भी संपत्तियों का नामांतरण न होने, इस काम के लिए पैसे की मांग की शिकायतें हैं। धारा 80 के मुकदमे का आदेश खतौनी पर दर्ज होने पर भी उसे खारिज कर दिया जाता है। इससे आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने एसडीएम को इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, योगेंद्र सिंह चौधरी, स्वतंत्र बाबू, शैलेंद्र सिंह, शाहिद अली आदि मौजूद रहे। संवाद
-
छह सौ रुपये गन्ना समर्थन मूल्य की मांग पर लगाए नारे
फोटो 9
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर नारेबाजी कर गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग की। साथ ही सुरजननगर मार्ग पर गड्ढों की समस्या उठाई। एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने इन मांगों को सुना। ब्लॉक परिसर में पंचायत के बाद यूनियन के जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसान समाधान दिवस में पहुंचे थे। इस दौरान गांव असदुल्लापुर में नाली की मरम्मत कराने, गांव नूरपुर में सफाई कर्मचारी न होने से गंदगी की समस्या भी बताई गई। साथ ही डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के एमएसपी की मांग दोहराई। इस मौके पर सोमवीर सिंह, देशराज सिंह, हरीराज सिंह, राम मोहन, प्रमोद कुमार, नारायण सिंह, बलबीर सिंह, गुर्जर सिंह, राम मोहन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-
तहसील अध्यक्ष हटाने से भाकियू टिकैत में दिखी गुटबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत के राजेंद्र चौधरी को तहसील अध्यक्ष के पद से हटाने पर संगठन की गुटबाजी सामने आई है। एक गुट ने बैठक कर उनके तहसील अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव पास कर दिया। इस बैठक में राजपाल सिंह यादव, राजेंद्र चौधरी, विजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, मुन्ना सिंह, राजेंद्र यादव, विकास यादव, विवेक चौधरी, महेंद्र सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बता दें कि जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा ने एक बैठक में यूनियन की तहसील कार्यकारिणी भंग कर राजेंद्र चौधरी को तहसील अध्यक्ष से हटाकर जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। इस बदलाव की प्रतिक्रिया में गुटबाजी के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र चौधरी को हटाया नहीं, बल्कि पदोन्नत किया है। संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है।
-
दिवालीः भीड़ से बाजार में जाम, रात तक चली खरीदारी
- लाइटिंग, सज्जा के सामान और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की रही मांग
फोटो 5,6,7,8
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। दिवाली से संबंधित सामान की खरीदारी शनिवार को चरम पर पहुंच गई। भीड़ बढ़ते ही बाजार में जाम लग गया। इसके बाद भी देर रात तक खरीदारी का क्रम जारी रहा। उधर, शनिवार शाम से रात के बीच घरों में यम के नाम का दीपक जलाकर छोटी दिवाली का पूजन किया गया।
बाजार में जाम का कारण जहां रोड के दोनों ओर दिवाली से जुड़े सामान की बिक्री के फड़ लगना था, वहीं रोक के बाद भी ई-रिक्शा, चौपहिया वाहनों के आने से भी समस्या हुई।
इस बीच लोगों ने पूजा सामग्री, रंग-बिरंगी लड़ियां, कंडील, खील-खिलौने, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की खरीदारी की। रोशनी के आधुनिक माध्यम होने के बावजूद पारंपरिक पूजन के लिए मिट्टी के दीपक भी खरीदे गए।
दूसरी ओर एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार में भी भीड़ लगी रही। युवाओं और बच्चों ने जमीन से आसमान तक उजाला और धमाका करने वाले पसंद के पटाखे खरीदे। सरकारी दफ्तरों से लेकर घरों तक के भवन लाइट की लड़ियों से सजे नजर आए।
विज्ञापन

0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें